Showing posts with label Santa Banta Jokes. Show all posts
Showing posts with label Santa Banta Jokes. Show all posts

Santa Banta Jokes

Friday, 22 February 2013


Santa Banta Jokes
By Rahul Rawat



एक बार संता की प्रेमिका ने संता से बड़े ही रूमानी अंदाज में कहा।
प्रेमिका- जानू एक बात पूछूं तो क्या तुम उसका सही-सही जवाब दोगे?
संता- हां-हां पूछो।
प्रेमिका- अच्छा तो बताओ, अगर जोडि़यां स्वर्ग में बनती हैं तो शादी भी वहीं क्यों नहीं हो जाती?
संता कुछ देर सोचता रहा और बोला, अरे बेवकूफ अगर वहां भी शादियां होने लगीं तो स्वर्ग, नर्क नहीं बन जाएगा क्या?
  
नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया।
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया।
संता ने कहा आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं।
  
संता (बंता से)- मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अपनी वेडिंग एनीवर्सरी में पत्नी के लिए क्या खरीदूं।
बंता (संता से)- तुम अपनी पत्नी से ही क्यों नहीं पूछ लेते हो कि उसे क्या चाहिए।
संता- मैं उतना अधिक खर्च करना नहीं चाहता।
  
संता (दुकानदार से)- तुमने मुझे धोखा दिया है।
दुकानदार- नहीं साहब मैंने आपको अच्छी क्वालिटी का रेडियो दिया है।
संता- इसपे लिखा है मेड इन जापान लेकिन चालू करो तो बोलता है ऑल इंडिया रेडियो।
  
संता- यार तूने कभी सोचा है कि अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
बंता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ने ऑपरेशन करना सीख लिया तो डॉक्टर के धंधे की तो वाट लग जाएगी।
  
संता के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था। एक दिन संता उससे तंग आकर कहीं छोड़कर आ गया पर संता के घर पहुंचने से पहले बिल्ली घर पहुंच गई।
संता दोबारा उसको बाहर छोड़कर आया पर वह फिर से घर पर वापस आ गई। संता को बहुत गुस्सा आ गया और इस बार उसने बिल्ली को बहुत दूर छोड़ दिया। फिर थोड़ी देर बाद अपनी बीवी को फोन किया और पूछा कि क्या बिल्ली घर आ गई है।
बीवी- हां, वह पहुंच गई है।
संता- उससे बोल मुझे आकर ले जाए, मैं रास्ता भूल गया हूं।
  
ड्राइवर- मैंने कार की हेडलाइट ऑन करके बताया था कि पहले मुझे निकलने दो।
संता- हमने भी तो वाइपर चला कर बताया था कि ना काके ना..
  
अगर 25 रुपये में पाव भाजी मिलती है तो 100 रुपये में क्या मिलेगा..?
संता- पूरी भाजी..
  
संता (बंता से)- आज पार्टी किस खुशी में?
बंता (संता से)- मेरा स्कूटर खो गया है।
संता- तो..
बंता- शुक्र मानो मैं उस पर नही बैठा था वरना मैं भी गुम हो जाता।
  
संता- ये नया मोबाइल कब लिया?
बंता- लिया नहीं.. गर्लफ्रेंड का उठाया है।
संता- क्यों?
बंता- वो रोज कहती है कि तुम मेरा फोन नही उठाते..
आज मौका देखकर उठा लिया।
संता (बंता से)- यार मैंने अपनी गर्ल फ्रेंड को गिफ्ट देना है, क्या दूं?
बंता (संता से)- गोल्ड रिंग दे दे.
संता- कोई बड़ी चीज बता।
बंता- फिर एमआरएफ का टायर दे दे।
 
मार्केट में घूमते हुए संता एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया।
संता- क्या मैं आपसे थोड़ी देर बात कर सकता हूं?
लड़की- पर मैं तो आपको जानती भी नहीं हूं !!
संता- तो मैं कौन सा आपको जानता हूं, वो मेरी बीवी प्रीतो कहीं खो गई है।
लड़की- तो इसमें मैं क्या कर सकती हूं?
संता- दरअसल, जब भी मैं किसी सुंदर लड़की से बात करता हूं तो वो पता नहीं कहां से आ जाती है।
  
एक बार इंडियन एयरवेज अपने जहाज को कलर करवाने का ठेका देना चाहती थी। तीन युवक सामने आये। एक ने कहा कि मैं इसे रंगने के 5 लाख रूपये लूंगा दूसरे ने कहा कि मैं इसे रंगने के 4 लाख रूपये लूंगा।
तब हमारे संता सिंह आए। उन्होंने जहाज को आगे पीछे से देखा और बोले मैं इसे रंगने के सिर्फ 5 सौ रूपये लूंगा।
तब एयरवेज के मैनेजर बोले कि तुम इतने कम में कैसे रंग करोगे। तब संता सिंह बोले ये दोनों तो बेवकूफ है जब हवाई जहाज आसमान में चला जाता है तब छोटा हो जाता है मैं सीढ़ी लगाकर कलर कर दूंगा।
  
एक बार संता और पप्पू पार्क में बेठे थे, पप्पू के दिमाग में ना जाने क्या आया और वो संता से बोला-
पप्पू- पापा, अगर आपको रास्ते में जाते हुए 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट पड़े मिले तो आप कौन सा नोट उठाओगे?
संता- अबे हद है, 1000 रुपये वाला ही उठाऊंगा।
पप्पू (गुस्से से)- पापा आप तो हो ही बुद्धू, इसीलिए लोग आप पर जोक मारते हैं, आप दोनों भी तो उठा सकते थे।
  
शादी के कुछ दिन बाद संता अपने दोस्त बंता को बता रहा था।
संता- मेरी बीवी इतना मजाक करती है की क्या बताऊं।
बंता- कैसे?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा मैं कौन? तो बोली दूध वाला..
  
संता नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।
मैनेजर- आपको कितने सालों का तजुर्बा है।
संता- माफ कीजिएगा सर, सालों का तो नहीं लेकिन तीन सालियों का तजुर्बा जरूर है।
  
एक बार एक आदमी गांव में स्कूटर पर जा रहा था अचानक पेट्रोल खतम हो गया, वहां से संता गुजर रहा था आदमी ने संता से पूछा- सरदार जी आस-पास कोई पेट्रोल पम्प है क्या? मेरे स्कूटर का पेट्रोल खतम हो गया है
संता दिमाग पर जोर डाल कर कुछ सोच के बोला- इस टाइम कहां पेट्रोल पम्प ढूंढता फिरेगा, रात का टाइम है पानी डाल के ले जा, स्कूटर को क्या पता चलेगा की पानी है या पेट्रोल।
  
बंता संता के घर गया और उसे पट्टियों में लिपटे बैड पर पड़े देखकर चौंक गया और बोला
बंता- ये क्या हाल बना रखा है?
संता- यार, कल 10 लोगों की भीड़ ने मुझे मिलकर पीटा
बंता- तो तूने फिर क्या किया?
संता- मैंने उनसे कहा अबे सालो एक-एक करके आओ फिर देखो मैं तुम्हारी कैसे ऐसी तेसी करता हूं।
बंता- फिर क्या हुआ?
संता- फिर क्या? सालो ने एक-एक कर के पीटा।
  
संता अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहा था, लोगों ने कहा कि आप अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहे हो?
संता- वो मेरे पिता हैं, कोई पेट्रोल पम्प नहीं..
  
बंता- तुमने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
संता- दरअसल नाई के पास 3 रुपये छुट्टे नहीं थे, तो मैंने कहा कि 3 रुपये के और काट दे !!!
संता अपने लिए लड़की देखने गया।
लड़की के बाप ने पूछा- बेटा, शराब पीते हो?
संता- शराब फिर कभी सही अभी तो सिर्फ चाय चलेगी !!!
  
संता- अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा।
बंता- क्यों?
संता- बार-बार दिखाता है बैटरी लो, अब तक 50 बैटरी बदल चुका हूं।
  
संता एक बार अपने रिश्तेदार से मिलने उसके शहर गया। वहां जब उसे नाश्ता दिया गया तो उसने प्लेट में गंदगी लगी देखी।
उसने पूछा- प्लेटें सही ढंग से धुलती तो हैं न ? रिश्तेदार बोला- हां, बिल्कुल। ये प्लेटें वाटर से जितनी साफ हो सकती हैं हो जाती हैं।
दोपहर को जब खाने पर गंदी थाली देखी तो संता ने फिर वही सवाल किया। फिर वहीं जवाब मिला - वाटर से थालियां जितनी साफ हो सकतीं हैं, हो जाती हैं।
शाम को जब संता बाहर घूमने निकला तो दरवाजे पर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। रिश्तेदार कुत्ते को डपटते हुए बोला- चुप रहो वाटर ! संताजी तो अपने घर के आदमी हैूं.
  
संता- बचपन में मां की बात सुनी होती तो आज ये दिन न देखने पड़ते !
बंता- क्या कहती थी मां?
संता - जब बात ही नहीं सुनी तो मुझे क्या पता, क्या कहती थी!!!
  
सुहागरात को संता कन्फ्यूज हो गया कि बीवी से क्या बात करे।
आखिरकार बहुत सोचने-समझने के बाद बोला आपके घरवालों को मालूम है कि आप यहां मेरे साथ हो?
  
एक रात संता की बीवी के दांत में बहुत तेज दर्द हो रहा था, बेचारी रो रही थी।
संता-अगर ये मेरा दांत होता तो मैंने उसे कब का खींच कर निकाल दिया होता।
बीवी-अगर ये तुम्हारा दांत होता तो मैंने भी उसे कब का खींचकर निकाल दिया होता!
  
संता को सपने में लड़की ने चप्पल से मारा। अगले 2 दिनों तक संता अपने बैंक नहीं गया,
क्योंकि वहां लिखा था- हम आपके सपने को हकीकत में बदलते हैं।
  
संता- क्यों रो रहे हो?
बंता- हाथी मर गया है।
संता- ये तुम्हारा पालतू हाथी था क्या?
बंता- नहीं।
संता- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंता- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है !!!
  
संता (बंता से)- आज मैंने अपनी बीवी को वाचमैन के साथ पिक्चर देखने जाते हुए देखा!
बंता (संता से)- तुम उनके पीछे नहीं गए?
संता- नहीं यार, दरअसल वो पिक्चर मेरी देखी हुई थी!!!
  
संता- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।
लड़की- पर मैं तुमसे बड़ी हूं। पूरे एक साल।
संता- कोई बात नहीं। मैं एक साल बाद शादी कर लूंगा।
 

Sms Gallery Copyright © 2011-2012 | Powered by Blogger